× Join Knowledge Hindi Me WhatsApp Channel  

Click Here

International Day Of Peace 2021 – विश्व शांति दिवस क्यों मनाया जाता है

विश्व शांति दिवस क्यों मनाया जाता है – दुनिया में बहुत सी ऐंसी चीजे है जो अशांति का माहौल पैदा कर सकती है, इसके लिए लोग एक दुसरे को नुकशान पंहुचने से नहीं डरते है, और इसका अंदाजा आजतक हुए युद्ध को देखकर लगाया जा सकता है, जिन्होंने पूरी विश्व में इतनी तबाही मचाई की अब हर कोई चाहता है की दुबारा ऐंसा कोई काम ही न हो जो अशांति की स्थिति पैसा करे।

विश्व शांति दिवस क्यों मनाया जाता है

विश्व हर साल 21 सितम्बर के दिन को विश्व शांति दिवस के रूप में मनाता है, शांति लाने के लिए सभी का एकजुट और एकता का होना जरूरी है, देखा जाये तो शांति दिवस का एक उदाहरण यह भी है की किस तरह से पूरी दुनिया ने इस कोरोना काल में एक दुसरे का साथ दिया, एकजुट हुए।

विश्व शांति दिवस का इतिहास

साल 1981 को सयुंक्त राष्ट्र के द्वारा विश्व शांति दिवस को मनाये जाने की घोषणा की गयी, और इसके अगले साल यानि की 1982 से इस दिवस को मनाया जाने लगा, सयुंक्त राष्ट्र ने सितम्बर माह के तीसरे मंगलवार के दिन को विश्व शांति दिवस मनाये जाने की घोषणा की थी।

1982 से लेकर 2001 तक इस दिवस को सितम्बर महीने के तीसरे मंगलवार को मनाया जाता था, लेकिन 2002 से विश्व शांति दिवस 21 सितम्बर को मनाये जाने की घोषणा की गयी।

विश्व शांति दिवस क्यों मनाया जाता है

विश्व शांति दिवस को मनाये जाने का केवल एक ही महत्वपूर्ण उद्देश है की पूरी दुनिया में शांति बनी रही, सयुंक्त राष्ट्र का यह कदम बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि यही एक ऐंसा माध्यम था जो पूरी दुनिया में शांति कायम रख सकता है इसके बिना दुनिया को ना जाने प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध जैसे कितने युद्ध देखने को मिल जाते।

विश्व शांति दिवस कैसे मनाया जाता है

विश्व शांति दिवस के दिन सयुंक्त राष्ट्र, स्कूल, कार्यालय, सोसाइटी आदि जगहों पर कार्यक्रम किये जाते है, सफ़ेद रंग को शांति का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इस दिन आसमान में शांति दूत माने जाने वाले सफ़ेद कबूतरों को उड़ाकर शांति को कायम रखने जाने का सन्देश दिया जाता है।

इस दिन शांति रखने का संकल्प लिया जाता है, केवल दो देशों के बिच की शांति ही इसका मतलब नहीं है बल्कि हमें अपने चारो और शांति बनाये रखने के प्रयाश करते रहने चाहिए, किसी भी इनसे कारण को जन्म नहीं देना चाहिए जो अशांति के लिए जिम्मेदार हो, और यदि हर कोई जागरूक हो जाये, एकजुट हो जाये एकता के साथ रहे तो फिर अशांति की नौबत ही नहीं आएगी

पहला विश्व शांति दिवस का मनाया गया था

साल 1982 को सयुंक्त राष्ट्र के द्वारा विश्व शांति दिवस मनाये जाने की घोषणा की गयी थी जिसे की सितम्बर महीने के तीसरे मंगलवार को मनाये जाने की घोषणा हुई थी, साल 1982 को विश्व शांति दिवस को Right to Peace of people थीम के साथ मनाया गया था।

2001 तक विश्व शांति दिवस सितम्बर माह के तीसरे मंगलवार को ही मनाया जाता रहा लेकिन साल 2002 में सयुंक्त राष्ट्र ने विश्व शांति दिवस को 21 सितम्बर को मनाये जाने की घोषणा की।

विश्व शांति दिवस की थीम

हर साल सयुंक्त राष्ट्र की और से विश्व शांति दिवस के लिए एक थीम रखी जाती है जो की एक सन्देश देने का काम भी करती है विश्व शांति दिवस 2021 की थीम है – Recovering Better for an Equitable and Sustainable World जिसका मतलब है एक न्यायपूर्ण और टिकाऊ दुनिया के लिए बेहतर रिकवरी करना।

  • विश्व शांति दिवस 2020 की थीम – Shaping Peace Together (एक साथ शांति को आकार देना)
  • विश्व शांति दिवस 2019 की थीम – Climate Action for Peace (शांति के लिए जलवायु कार्रवाई)

Leave a Comment